logo

रांची में मेयर पद के लिए अब तक 11 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे, वार्ड पार्षद के लिए बिके 333 नॉमिनेशन फार्म

nikay7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। आज उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने का दूसरा दिन था, लेकिन रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए अब तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। फिलहाल लोगों ने केवल नामांकन पत्र ही खरीदे हैं। बताया जा रहा है कि आज मेयर पद के लिए पांच और बीते कल छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इस तरह अब तक मेयर पद की दौड़ में कुल 11 संभावित उम्मीदवार पर्चा खरीद चुके हैं, लेकिन किसी ने भी अब तक नामांकन दाखिल नहीं किया है। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग नामांकन पत्र खरीद रहे हैं और कुछ वार्डों से नामांकन भी दाखिल किए गए हैं। रांची नगर निगम में कुल 53 वार्ड हैं। आज वार्ड नंबर 2 से सरिता देवी और वार्ड नंबर 37 से राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया है।

वार्ड 1 से 6 के लिए आज कुल 12 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि बीते कल 26 लोगों ने पर्चे खरीदे थे। इन्हीं वार्डों में से आज वार्ड नंबर 2 से सरिता देवी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 7 से 12 तक आज 16 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि बीते कल 17 लोगों ने फॉर्म लिया था। हालांकि, इन वार्डों से अब तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। वार्ड 13 से 18 के लिए आज 15 और बीते कल 14 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे, लेकिन अब तक किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। वार्ड 19 से 24 तक आज 10 और बीते कल 31 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे, लेकिन इन वार्डों से भी अभी तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। वार्ड 25 से 30 के लिए आज 13 और बीते कल 22 लोगों ने नामांकन फॉर्म लिया, लेकिन यहां से भी अब तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। वार्ड 31 से 36 के लिए आज 21 और बीते कल 37 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे, हालांकि आज इन वार्डों से भी कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

वार्ड 37 से 41 तक आज 9 और बीते कल 24 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें से आज वार्ड नंबर 37 से राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड 42 से 47 के लिए आज किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा, जबकि बीते कल 27 लोगों ने फॉर्म लिया था। वहीं वार्ड 48 से 53 के लिए आज 15 और बीते कल 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे, लेकिन इन वार्डों से भी आज कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। कुल मिलाकर, रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद पद को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जबकि मेयर पद के लिए 11 लोगों ने पर्चा खरीदा है, लेकिन अब तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। बता दें कि उम्मीदवार 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी और 6 फरवरी को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटित किए जाएंगे। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 23 फरवरी को होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना के बाद चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand news updates latest jharkhand News RMC Election News Updates latest RMC Election news RMC Election news Updates RMC Election news update Latest jharkhand News RMC El