logo

निशिकांत दुबे और राज पालिवार का सोशल मीडिया जंग जारी, दोनों एक-दूसरे को दिखा रहे नीचा

जोतग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गोड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे का सोशल मीडिया पर वार जारी रहता है। समय-समय पर वह किसी ना किसी को सोशल मीडिया के जरिए निशाने पर लेते रहते हैं। इस बार उनके निशाने पर राज पालिवार हैं। उन्होंने बिना नाम लेते हुए लिखा है कि "मधुपुर विधानसभा के उपचुनाव में टिकट कटने वाले पूर्व उम्मीदवार के नेतृत्व में जिन लोगों ने मोदी जी के उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह जी को हरवाया, वह टीम विपक्ष के उम्मीदवार से पैसे लेकर फिर से सक्रिय है।"


वीडियो कैद कीजिए भाजपा सम्मानित करेगी
उन्होंने आगे लिखा है कि"शादी, यज्ञ, भागवत, मरनी, जरनी, जन्मदिन के बहाने क्षेत्र के लोगों को भ्रमित कर रही है। यह चुनाव मोदी जी यानि गरीब / पिछड़े को प्रधानमंत्री बनाने का है, जिनके कारण 1.50 लाख करोड़ का ऐतिहासिक कार्य गोड्डा लोकसभा में हुआ है। यह चुनाव हम रिकॉर्ड वोट से जीतेंगे । भाजपा के चोले में मोदी जी के खिलाफ बोलने वाले लोगों की बात मोबाइल में क़ैद कीजिए, पार्टी आपको सम्मानित स्थान देगी।"


राज पालिवार ने भी किया हमला 
निशिकांत दुबे के इस पोस्ट के बाद राज पालिवार भी एक्टिव हो गये। उन्होंने भी पोस्ट कर लिखा है "खिसयाई बिल्ली खंभा नोचे। राम-राम छी" उनके इस पोस्ट पर निशिकांत दुबे फिर एक्टिव हो गये हैं और कहा कि "चोर के डाढ़ी में तिनका मैंने तो मधुपुर में मोदी जी के उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह जी को पार्टी में रहकर हरवाने वाले पूर्व उम्मीदवार यानि जयचंदों की बात की थी। मधुपुर में भाजपा के पूर्व उम्मीदवार विशाखा सिंह जी, अभिषेक झा जी और राज पलिवार जी थे। तिलमिलाहट केवल इसी पूर्व उम्मीदवार को क्यों हो रहा है? जय भाजपा" 
 

Tags - Nishikant Dubey Nishikant Dubey Twitter wise Nishikant Dubey News Raj Paliwar News Raj Paliwar BJP