logo

छत पर खाना बना रही थी मां, चक्कर आया गिरी नीचे; बेटे की मौत

GAWA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के डाबर गांव एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है। दरअसल यहां घर की छत से गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं बच्चे की मां घायल है। बताया जा रहा है कि छत की रेलिंग नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर छत पर खाना बना रही थी। तभी महिला को चक्कर आ गया और महिला गोद में रखे बच्चे के साथ छत से गिर गई। इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हुई है जबकि तीन साल के बेटे की मौत हो गई 


घायल बता रहे हैं कि आज सुबह लक्ष्मी देवी घर की छत पर खाना बनाने के लिए चढ़ी थी। लक्ष्मी के साथ उसका तीन साल का बेटा भी था। इस बीच लक्ष्मी को चक्कर आने लगा तो वह अपने बच्चे को गोद में लेकर उठी। उठते ही जोर का चक्कर आ गया और वह बच्चे समेत छत से नीचे जा गिरी। जोरदार आवाज आने के बाद परिजन दौड़ कर पहुंचे तो मां-बेटे को गिरा हुआ पाया। मां-बेटे को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 


घर के छत पर नहीं लगा है चाहारदिवारी
बताया जाता है कि उसके छत में किसी प्रकार का कोई चारदिवारी नहीं लगा है। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों के सहयोग से मां और उसके बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक हब्बीबुल्लाह खान ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला इलाजरत है. उसके दोनों हाथ व शरीर के अन्य भाग चोटिल है। मृत बच्चे का नाम रिशा कुमार है और वह सिर्फ 3 साल का था। घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags - Giridih News Giridih Latest News Giridih News Giridih Jharkhand