logo

भानू प्रताप, सीपी सिंह, मनीष, विरंची व अनंत ओझा के खिला जल्द जाऊंगा सूरत कोर्ट- इरफान

194.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी जी को भाजपा के खिलाफ बोलने की ही सजा मिली। वे लगातार भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मुखर हो कर बोलने का काम कर रहे थे। जिसका नतीजा है कि उनकी सदस्यता को समाप्त कर दिया गया। भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन जनता राहुल गांधी के साथ है। कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। इसका विरोध सड़क पर उतर कर करेगी।

मुझे तालिबानी, आतंकी कहा गया
इरफान ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। मैं झारखंड के भाजपा नेता भानु प्रताप शाही, मनीष जायसवाल, सीपी सिंह, विरिंचि नारायण और अनंत ओझा के खिलाफ उसी सूरत के निचले कोर्ट में जाऊंगा। इन सभी विधायकों ने चलते बजट सत्र में मुझे तालिबानी, आतंकी, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी कहा है। जिससे पूरे मुस्लिम समाज की भावना को ठेस पहुंची है। मैं भी उसी सूरत कोर्ट में इंसाफ की मांग को लेकर जाऊंगा। इन सभी विधायकों को सजा दिलाकर इनकी सदस्यता को समाप्त कराएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT