द फॉलोअप डेस्क
गुमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाघरा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुशल एक्का के नेतृत्व में कुल 105 महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस शिविर में एनिमिया जांच, सीकलसेल जांच, शुगर, बीपी, गैर संचारी रोग, तम्बाकू नियंत्रण, राष्ट्रीय किशोर किशोरी जांच, परिवार नियोजन, कुपोषण उपचार, यक्ष्मा जांच, कुष्ठ जांच, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, एचआईवी, मलेरिया फाइलेरिया जांच, आयुष, रक्तदान, आयुषमान और आभा कार्ड जैसे स्टॉल लगाए गए थे, जिनके माध्यम से सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में ज्ञानरंजन, विनय ठाकुर, अमित कुमार प्रसाद, बीएएफ सीमा देवी, बबीता देवी, पारस नाथ साहू, लक्षमण गोप, सहिया साथी संजोती देवी, सरिता देवी, सुषमा किरण किनडो, सूर्यमुनी उरांव, सहिया गीता देवी, हेमंती देवी, पुष्पा टोप्पो, सीमा देवी, बारखा देवी, जानकी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
