logo

कार ने कार में मारी टक्कर, फिर पेड़ से जा टकरायी; हादसे में एक की गयी जान

CAR7.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 

झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुनिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बगोदर से राजधनवार की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक कार जमुनिया मोड़ के पास एक पेड़ से टकरा गयी। इसके बाद कार खेत में जा गिरी। घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घटना की जानकारी बगोदर थाने की पुलिस को दी गयी। बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

                                                                                                                                                                           

घायलों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस को बुलाया गया और घायलों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि कार में सवार लोग शराब पी रहे थे। ड्राइवर भी नशे में था। इस कार ने सबसे पहले बीएड कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारी, जिससे कार खेत में चली गई। हालांकि सड़क किनारे खड़ी कार में कोई नहीं था।


मृतक गिरिडीह के पचंबा का रहने वाला

स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान जमुनिया मोड़ के पास कार की एक पेड़ से जोरदार टक्कर हो गयी। मामला की जानकारी मिलते ही बगोदर पुलिस मृतकों के बारे में पता लगाने में जुट गई है। थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी ने बताया कि कार के नंबर से पता चला कि कार राजधवार के किसी व्यक्ति की है। वहीं, पता चला है कि मृतक गिरिडीह जिले के पचंबा का रहने वाला है।

Tags - JHARKHANDJHARKHAND NEWSACCIDENT JHARKHAND LOCAL NEWS