logo

तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, फूल तोड़कर घर जा रही थी वापस

ीोहल्ो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लोहरदगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया है। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पूजा करने के लिए घर से फूल तोड़ने निकली थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक महिला अपनी बेटी और दामाद के घर आई थी। इस घटना के बाद मृतिका के घर में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


खूंटी की रहने वाली थी महिला
मृतका की पहचान खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिनकी पहचान बिरनोला देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला लोहरदगा के कचहरी मोड़ निवासी अपने दामाद व बेटी के घर आयी थी। घटना का फुटेज भी सामने आ गया है। जिसमें दिख रहा है कि कैसे तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंद डाला। महिला फूल तोड़कर वापस घर लौट रही थी। तभी रांची से लोहरदगा की ओर आ रही एक कार ने एक पिकअप गाड़ी में टक्कर मारी और फिर महिला बिरनोला देवी को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 


दो लोग फरार हैं
घटना में कार और पिकअप वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि दो लोग मौके से फरार बताये जा रहे हैं। 

Tags - Lohardaga news Lohardaga news Lohardaga update Lohardaga latest news