logo

जवानों को तनावमुक्त बनाने के लिए खेल एक बेहतरीन जरिया- कमांडेंट मुकेश कुमार

jamatada.jpg

द फॉलोअप टीम, जामताड़ा 
पुलिस जवानों की मानसिक दबाव को कम करने के लिए अब विभिन्न तरह की खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस एसोसिएशन कार्यालय प्रांगण के खेल मैदान में जामताड़ा पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के बीच फ्रेंडली वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें जामताड़ा पुलिस और रैप के जवानों के बीच आयोजित हुई। इस मौके पर एसडीपीओ आनन्द ज्योति मिंज ने बताया कि रैफ के जवानों का जामताड़ा आगमन हुआ है। 

जामताड़ा जिला पुलिस बल ने मारी बाजी 

इस मौके पर जॉइंट ट्रेनिंग के तहत फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। जिसमें आज वॉलीबॉल का खेल खेला गया। जिसमें जामताड़ा जिला पुलिस बल विजेता घोषित हुई। जवानों के लिए खेल भी बहुत जरूरी है। डयूटी करते करते पुलिस मानसिक, शारिरिक रूप से थक जाते हैं, खेल के माध्यम से दिमाग जे साथ शरीर को भी सुकून मिलता है। वहीं रेपिड एक्शन फोर्स के सहायक कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि एक फेमेलाइजेरेशन अभ्यास है। इसी को ध्यान में रख कर आज यहां फ्रेंडली वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया है। इस खेल का उद्देश्य है कि आज के समय में जवानों का जीवन बहुत ही तनावभरा हो गया है। तनाव को कम करने के लिए सबसे अच्छा खेल का माध्यम है।