logo

Weather Update : दो दिन बाद से बिगड़ेगा राज्य का मौसम, फिर होगी बारिश..ठंड से 11 के बाद कुछ राहत

weat.jpg

रांची
बीते 3 और चार फरवरी को ही रांची समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों बारिश हुई थी। जिसके बाद से मौसम साफ है। धूप भी खिल रही है, लेकिन झारखंड का मौसम कब करवट ले ले यह कहना बड़ा मुश्किल है। राज्य का मौसम फिर से बदलने वाला है।  दो दिन बाद झारखंड में बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग के अनुसार हिमालय में बन रहे विक्षोभ के कारण 9 और 10 फरवरी को राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 


इन जिलों में होगी बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी को रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में बारिश के आसार हैं। 10 फरवरी को भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 11 फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि ठंड कुछ कम हो जाएगी। 


तापमान में हुई है गिरवट 
रांची में शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरा। शुक्रवार को  रांची का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, सुबह में कोहरा व धुंध देखने को मिलेगा।