द फॉलोअप डेस्क
ईडी ने पत्थर कारोबारी कृष्णा कुमार साह को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। 11 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। कृष्णा साहा पंकज मिश्रा के करीबी माने जाते है। उन्हें भी साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने जब उससे पूछा कि पूर्व में ही उसके खदान में अनियमितता का मामला उजागर हो गया था तो उसने अवैध पत्थर खनन कैसे जारी रखा। इसपर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। अवैध खनन मामले में कृष्णा साहा पर लगे आरोपों की पुष्टि के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार किया है। शाहा को आज ईडी के विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसे रिमांड पर लेने के लिए ईडी कोर्ट से आग्रह करेगी।

पहले भी आ ईडी कर चुकी है छापेमारी
जानकारी हो कि ईडी ने उन्हें समन भेजकर बुधवार( 5 जुलाई) को दफ्तर में हाजिर होने को कहा था। साहा बुधवार की सुबह 9 बजे ही कार्यालय पहुंच गए थे। तकरीबन 10:00 बजे ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की। जानकारी के मुताबिक ईडी को कृष्णा के खिलाफ मनी लांड्रिंग के पुख्ता सबूत मिले हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पिछले साल 8 जुलाई को ईडी ने कृष्णा शाह के बरहरवा स्थित घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद 17 जुलाई 2022 को कृष्णा शाह के एचडीएफसी,एसबीआई,एक्सिस बैंक,इंडियन ओवरसीज बैंक,बैंक ऑफ बड़ौदा,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते की पड़ताल की गई थी। जिसके बाद ईडी ने एसबीआई के 6 और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के दो खाते को सील किया था।

मजदूर की मौत को ईडी ने गंभीरता से लिया
कृष्णा कुमार साहा के खिलाफ ईडी को पुख्ता साक्ष्य मिले थे। लेकिन साहिबगंज में साहा के द्वारा अवैध खनन की गतिविधियां जारी रखी गईं थी। बीते सप्ताह कृष्णा कुमार साहा के पतना अंचल क्षेत्र के चपांडे पहाड़ पर अवैध खनन साइट पर दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में साहिबगंज के रांगा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ईडी ने इस केस में भी नया ईसीआईआर दर्ज करने का फैसला लिया है। अवैध खनन बंद नहीं होने की वजह से हादसे की जानकारी ईडी को मिली थी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N