रांची
शहर में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रकाश रजक पर जमीन से जुड़े मामलों में भू-माफियाओं के साथ साठगांठ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा सुकुरहुट्टू फायरिंग कांड और बोड़ेया स्कूल में हुई चोरी जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रहने की बात भी सामने आई है।
.jpeg)
मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब एक आदिवासी महिला ने थानेदार की कार्यशैली के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की। इसके बाद लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में बढ़ते अपराध की जांच कराई गई।
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
.jpg)
