logo

गुमला में यातायात नियमों को लेकर सख्ती, विशेष जांच अभियान में 25 पर कार्रवाई, वसूला गया 15 हजार का जुर्माना

srtbw46.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार एमवीआई (मोटर वाहन निरीक्षक) और सड़क सुरक्षा टीम, गुमला के नेतृत्व में एक विशेष वाहन जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसका उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करना और उन्हें जागरूक करना था। अभियान के दौरान कुल 25 लोगों पर कार्रवाई की गई, जिसमें मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चालकों द्वारा किए गए उल्लंघन जैसे बिना हेलमेट चलाना और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना शामिल था। इन मामलों में कुल ₹15,000 का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया।
धनतेरस को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से नए दोपहिया वाहनों के साथ दो हेलमेट अनिवार्य रूप से देने के नियम पर बल दिया गया। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों को भी रोका गया जिन्हें वाहन खरीदते समय केवल एक हेलमेट दिया गया था। टीम ने स्पष्ट किया कि वाहन क्रय के समय दो हेलमेट मुफ्त में दिए जाने चाहिए और इसकी राशि वाहन की कीमत से कम नहीं की जानी चाहिए। साथ ही यह भी बताया गया कि जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में पहले ही सभी शोरूमों को पत्र जारी किया जा चुका है, इसलिए ग्राहकों को अलग से हेलमेट खरीदने की आवश्यकता नहीं है। इसके अतिरिक्त, थाना परिसर में लोगों को ‘हिट एंड रन’ मामले और ‘गुड समारिटन’ (नेक आदमी) कानून के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे सड़क दुर्घटना के समय मदद करने वालों को कानूनी सुरक्षा मिल सके और समाज में मदद की भावना को बढ़ावा मिले।



 

Tags - Latest jharkhand news Jharkhand News Gumla news  latest jharkhand News jharkhand News in Hindi Gumla news updates latest Gumla news Gumla updates in hindi latest updates Gumla latest updates