logo

सिमडेगा : तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आने से छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH किया जाम

df6nusdr6u.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जामपानी मिशन के समीप एनएच सड़क पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आरसी मिडिल स्कूल जामपानी की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान कुडुपानी निवासी अनुजा सोरेंग, पिता विपिन सोरेंग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनुजा सुबह अपने घर कुडुपानी से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जामपानी पहुंचने के बाद जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी, तभी राउरकेला की ओर जा रही तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी रमेश कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।
दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया और प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा सड़क पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इस स्थल पर अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, जिसके कारण लोगों में रोष है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने और तत्काल ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के बाद जाम को हटाया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा संबंधित स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ फिर से न हों।



 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in Hindi Simdega News updates Simdega news in hindi Simdega updates in hindi latest Simdega News Simdega updates Simdega Updates in hidni