logo

झारखंड में छात्र आंदोलन को आखिरकार बॉलीवुड से मिला साथ, पीयूष मिश्रा रांची आएंगे!

piyush.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में JPSC-JSSC की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित गड़बडी के खिलाफ जारी आंदोलन को आखिरकार बॉलीवुड से समर्थन मिला है। अभिनेता, लेखक और गायक पीयूष मिश्रा ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने, व्यक्तिगत रूप से रांची आकर छात्रों से मुलाकात करने की भी बात कही है। पीयूष मिश्रा का कहना है कि पूरी मुंबई गलत नहीं है, और मुंबई के कुछ बढ़िया लोग आपके साथ हैं। पीयूष मिश्रा ने आंदोलनरत छात्रों को मेडिकल सुविधा, भोजन, तिरपाल, गद्दे समेत अन्य जरूरत की सामग्री पहुंचाने का प्रस्ताव भी दिया है। उन्होंने कहा कि मैं यथासंभव आंदोलनरत छात्रों की सहायता करने को तैयार हूं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by News Ranchi (@newsranchi)

 

पीयूष मिश्रा ने सहायता का प्रस्ताव दिया
एक वीडियो संदेश जारी करके अभिनेता पीयूष मिश्रा ने कहा कि मुझे इस बात की शर्मिंदगी है कि आपके मूवमेंट के लिए मुंबई से कोई नहीं बोल रहा है। उन्होंने कहा कि चुप्पी शर्मनाक है, लेकिन मुझे शर्म नहीं आ रही है क्योंकि मैं आपके यहां रांची आ रहा हूं। पीयूष मिश्रा ने कहा कि मेरे वहां आने से शायद कुछ नहीं होगा, लेकिन मै आपके साथ आपके सानिध्य में बैठूंगा। अभिनेता ने कहा कि हम बातें करेंगे। आपके लिए पांच गाने गाऊंगा। पीयूष मिश्रा ने कहा कि आपको जो भी सहायता चाहिए, चाहे वो मेडिकल किट हो, भोजन हो, तिरपाल हो, गद्दे हों, मैं सहायता करने को तैयार हूं। मैंने कुछ साथियों से भी बातचीत की है और हम अपनी क्षमता के हिसाब से यथासंभव सहायता पहुंचाएंगे।

 

पीयूष मिश्रा का छात्रों का नाम सलाह
पीयूष मिश्रा ने कहा कि आंदोलन को बिलकुल ऐसे ही रखिएगा। इसमें बदतमीजी, बदमिजाजी और बददिमागी नहीं होनी चाहिए। इसमें गालियां नहीं होनी चाहिए, जो कि नहीं है। इसमें अपशब्द नही होना चाहिए, जो कि नहीं है। इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए, जो कि नहीं है। आपलोग बहुत बढ़िया हो और हमलोग आपके साथ हैं। याद रखिएगा कि पूरी मुंबई गलत नहीं है। मुंबई में बहुत अच्छे लोग भी हैं। वो सब आपके साथ में हैं। तो जल्दी मिलते हैं, इंकलाब जिंदाबाद। 

Tags - Piyush MishraJharkhand Student MovementJSSC JPSC ProtestJharkhand News