logo

नियोजन नीति को लेकर छात्रों ने फूंका मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला

2117.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्य में नियोजन नीति का मामला तूल पकड़ता जा रहा है60-40 नाय चलतो आंदोलन तेज हो रहा है। इस क्रम में जमशेदपुर पश्चिम के के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का रविवार को पुतला दहन किया गया। झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के द्वारा पूर्व घोषित विधायक समर्थन प्राप्ति अभियान के तहत क्षेत्रीय विद्यार्थी विधायक बन्ना गुप्ता से 60-40 नाय चलतो समर्थन लेने के लिए गए थे। लेकिन विधायक के गॉड और निजी समर्थकों द्वारा छात्रों के साथ बदसलूकी की गई। जबरन ढकेलते हुए बाहर कर दिया गया। जिससे कोल्हान के साथ-साथ संपूर्ण राज्यभर के झारखंडी छात्रों में भारी आक्रोश है। इस कारण कोल्हान और रांची संपूर्ण जिला मुख्यालयों में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का विरोध-प्रदर्शन और पुतला-दहन किया गया। यूनियन ने मंत्री पर झारखंडी जन भावना को रौंदने का आरोप लगाते हुए सरकार से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT