logo

जमशेदपुर : डिमना लेक नहाने गये 2 छात्र डूबे, एक का शव बरामद

्गसलो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुटिमाकली गांव स्थित डिमना के टापू के पास लेक में नहाने गये दो छात्र कल शाम डूब गये। बताया जा रहा है कि पांच दोस्त डिमना लेक में शाम करीब 4 बजे नहाने पहुंचे थे। इस दौरान पांचों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे। जिसमें दो छात्र गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। इधर, दोनों छात्र को डूबता देख बाकी तीन बच्चे भाग गये। घटना शाम करीब 4.30 बजे के आसपास की है। आज एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। बरामद छात्र का नाम प्रतीक रजक(15) है। 


डूबने वाले छात्रों में मानगो पायल टॉकीज के समीप रामकृष्ण कॉलोनी निवासी शिबू गोराई का इकलौता पुत्र 18 वर्षीय नितिन गोराईं चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के दूसरे सेमेस्टर का छात्र है। वह अपने घर में बिना बताये दोस्तों के साथ धूमने निकला था। डूबने वालों में डिमना निवासी प्रतीक भी शामिल है। दोनों छात्रों की शाम पांच से खोजबीन जारी है। रात 8 बजे तक उनका कोई पता नहीं चल सका था। लापता बच्चों को पानी से निकालने में उमेश महतो, सोम मार्डी, रथू मार्डी, हराधन महतो सहारण बिरुआ समेत दर्जनों स्थानीय लोग लगे हुआ थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जो घटनास्थल है, वह आम दिनों में सुनसान रहता है। इधर, घटना की सूचना पाकर बोड़ाम थाना पुलिस और लापता बच्चों के परिजन समेत मानगो क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचे। देर रात तक लापता छात्रों की खोजबीन जारी थी। बोड़ाम थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बच्चे उलीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।