logo

टेंडर हार्ट स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, कबड्डी के मैदान से लेकर शूटिंग रेंज तक गूंजा नाम 

sudhir.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
टेंडर हार्ट स्कूल के दो प्रतिभाशाली छात्रों चेतन कुमार और रौनक राज महतो ने खेल की दुनिया में अ‌द्भुत प्रदर्शन कर पूरे राज्य में विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 10 में अध्ययनरत चेतन, ने झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अद्नितीय नेतृत्व और साहस का परिचय दिया। बिरसा कॉलेज खूंटी में आयोजित फाइनल मुकाबले में गढ़वा को पराजित कर रांची को विजयी बनाने में उनकी भूमिका निर्णायक रही। चेतन का यह प्रदर्शन आज पूरे झारखंड में टेंडर हार्ट स्कूल की शान बन चुका है। 
दूसरी ओर, कक्षा 10 में ही अध्ययनरत रौनक राज महतो ने 10 मीटर अंडर-19 राइफल शूटिंग में अपनी नायाब निशानेबाज़ी से सबको चौंकाया। गत वर्ष सीबीएसई जोनल और नेशनल लेवल में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब वह खेलो इंडिया में सीबीएसई का राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस अ‌द्भुत यात्रा में टेंडर हार्ट स्कूल उनका संबल बना रहा। 


टेन्डर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर बताया कि "चेतन और रौनक जैसे छात्र हमारे सपनों का सजीव रूप हैं। वे न सिर्फ स्कूल, बल्कि राज्य और देश के भविष्य हैं। टेंडर हार्ट स्कूल हर छात्र को उसकी प्रतिभा के अनुसार पंख देने के लिए संकल्पित है-चाहे वह कक्षा हो या खेल का मैदान।" 
इस उपलब्धि पर प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहन्ती और उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला सहित पूरे विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।