logo

छात्रवृत्ति भुगतान में देरी के खिलाफ 21 नवंबर को हजारीबाग में छात्रों का अधिकार मार्च

fgjkftumtu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छात्रवृत्ति भुगतान में लगातार हो रही देरी को देखते हुए छात्रवृत्ति अधिकार मंच ने 21 नवंबर को हजारीबाग में छात्रवृत्ति अधिकार मार्च आयोजित करने की घोषणा की है। इस संबंध में मंच ने अनुमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि झारखंड के लाखों छात्र-छात्राएं B.Ed, M.Ed, BCA/MCA, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं, जिन्हें सरकार द्वारा फीस प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है, लेकिन कई वर्षों से लंबित राशि अब तक छात्रों के खातों में नहीं पहुंची है।
मंच के अनुसार, वर्ष 2024–25 में 5 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया, फिर भी अधिकांश को छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हो सकी। इससे छात्रों पर कॉलेज फीस का भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है और कई विद्यार्थी वित्तीय तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। छात्रवृत्ति अधिकार मंच का कहना है कि बार-बार विभागीय कार्यालयों में आवेदन देने के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे छात्रों में भारी असंतोष है और वे अब सामूहिक रूप से अपनी मांग रखने के लिए मजबूर हुए हैं।
इसी क्रम में मंच ने 21 नवंबर को सुबह 11 बजे निर्मल महतो पार्क से समाहरणालय तक छात्रवृत्ति अधिकार मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। मंच ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप करते हुए लंबित छात्रवृत्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी की है।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News jharkhand News in Hindi Hazaribagh News Hazaribagh News Updates latest Hazaribagh News Hazaribagh news Hazaribagh news in hindi latest jharkhand News Hazaribagh updates in hindi