द फॉलोअप डेस्क
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी बसिया , जववंती देवगम द्वारा +2 उच्च विद्यालय बसिया तथा अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी द्वारा झारखंड बालिका आवासीय उच्च विद्यालय का दौरा किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, भवन की व्यवस्था, प्राथमिक सुविधाओं, बच्चों के सिलेबस की प्रगति एवं नियमित रूप से आयोजित होने वाले रेल टेस्ट की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बच्चों को बेहतर ढंग से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया तथा पढ़ाई की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।
शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा में सिलेबस पूरा किया जाए और रेल परीक्षा के परिणामों की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिक्षकों को समय पर विद्यालय आने और बच्चों का कोई भी पीरियड न छूटने देने की हिदायत दी गई। उपायुक्त के निर्देशानुसार चल रहे इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां समय पर और सही ढंग से पूरी हों, ताकि छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर सकें।
