द फॉलोअप डेस्क
RIMS के कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस विभाग) ने एक और शानदार कामयाबी हासिल की है। इस बार, सीटीवीएस और निश्चेतना (Anesthesia) विभाग की टीम ने पांच वर्षीय बजरंगी महतो के हृदय का सफल ऑपरेशन किया है। उसके दिल के छेद को सफलतापूर्वक भरा गया। इसके साथ ही आपको बता दें कि ऑपरेशन बिल्कुल निशुल्क था। ऑपरेशन के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

लगभग 3-4 घंटे तक चला ऑपरेशन
डॉक्टर विनीत महाजन ने बताया कि बच्चे का ओपन हार्ट सर्जरी किया गया। जो काफी जटिल थी। क्योकि बच्चे का वजन केवल 10 किलो था। बच्चे के दिल में छेद था। हमने छेद बंद कर दिया और हृदय गुहा को बढ़ाया गया। ऑपरेशन लगभग 3-4 घंटे तक चली। डॉक्टर विनीत ने कहा कि ऑपरेशन के बाद बच्चे का मुस्कुराता चेहरा देखकर हमें काफी खुशी हुए। मानों पूरी थकान वहीं खत्म हो गई हो। रिम्स के निदेशक ने कहा, हमें गर्व है कि हमारी टीम ने बजरंगी की जान बचाने के लिए अपने सर्वोच्च कौशल का प्रदर्शन किया है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमारी योग्यता और चिकित्सा तकनीक की गरिमा को प्रदर्शित करता है। हमें खुशी है कि हम इस युवा बच्चे को उनके परिवार के पास स्वस्थ हालत में लौटा रहे हैं।

बजरंगी को अस्पताल से छुट्टी मिली
बता दें कि, बजरंगी धनबाद के निवासी हैं। उनके दिल में छेद बृहोने की वजह से अन्य उम्र के बच्चों की तरह सामान्य जीवन बिताने में समस्या हो रही थी। उनकी हृदय समस्या के कारण उनका वजन भी नहीं बढ़ रहा था। पैसे के आभाव में घरवाले इलाज नहीं करा पा रहे थे। लेकिन जब उन्हें रिम्स में भर्ती होने का अवसर मिला, तो सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉक्टर विनीत महाजन की निगरानी में उनका ऑपरेशन संपन्न किया गया। बीते बुधवार के दिन बजरंगी को अस्पताल से छुट्टी मिली है। वह अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और उम्मीद है कि उनकी जीवनशैली में परिवर्तन होगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT