logo

रांची : सदर अस्पताल में लेजर विधि से चार मरीजों की जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन

सदर अस्पताल में लेजर विधि से चार मरीजों की जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन

रांचीः
डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है, कहें भी क्यों नहीं आखिर वह हमारे शरीर की जटिल से जटिल बीमारी का उपचार जो करते हैं। उनकी वजह से ही हम एक स्वस्थ जीवन जी पाते हैं। आज ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सदर अस्पताल के लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजित सिंह ने। डॉ अजित ने आज एक ही दिन में लेजर विधि के द्वारा चार मरीजों का उपचार किया । डॉक्टर ने बताया कि इस विधि का सबसे अच्छा फायदा यह है की मरीज सेम डे घर जा सकते हैं और इसमें रक्त स्राव कम होता है या नहीं होता है।


इन चारों का हुआ इलाज
जानकारी के मुताबिक एक बूढ़ी महिला मरीज को थर्ड डिग्री  बवासीर था। जिसको सफल उपचार किया गया। दूसरा मामला था एक बुजुर्ग पुरुष मरीज का जिनका पेशाब का रास्ता बंद हो गया था उसका इलाज लेजर के द्वारा सरकमसीजन करके किया गया। तीसरी मरीज एक लड़की थी जिसका सेंटिनल पाइल्स का इलाज लेजर के द्वारा किया गया। और आखरी मरीज चमड़ी में गांठ मॉल उसको लेजर के द्वारा हटाया गया।