logo

TAPP विधि से किया गया हर्निया का सफल ऑपरेशन, इसे माना जाता है एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी 

hornia.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सदर अस्पताल, रांची में पहली बार पूर्ण रूप से अपने संसाधनों से लेप्रोस्कोपी विधि के द्वारा बाएं तरफ के इनडायरेक्ट‌ इंगुइनल हर्निया (Indirect Inguinal Hernia) का ऑपरेशन किया गया। जिसका ऑपरेशन किया गया उसका वह नामकुम का रहने वाला है। मरीज के बाएं तरफ पेट के नीचे 6 महीने से सूजन और दर्द रह रहा था जिसमें आंत बाहर आ जा रहा था। जिसे हम इनडायरेक्ट इंगुइनल हर्निया (Indirect Inguinal Hernia) कहते हैं। इस आपरेशन की विधि को TAPP (TRANS ABDOMINAL PREPERITONIAL mesh Hernia repair) कहा जाता है। यह एक एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मानी जाती है। 

इस विधि से होती है सर्जरी
लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार ने बताया कि इस केस में तीन छोटे से छेदों के द्वारा पेट के परतों के बीच जाकर हर्निया की थैली को छुड़ाकर निकाल दिया जाता है और परतों के बीच में प्रोलीन मेश (जाली) डाली जाती है जिससे कि दोबारा हर्निया होने का खतरा बहुत ही कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज ठीक है वह खाना-पीना ले रहे हैं। इस ऑपरेशन में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, एनेस्थेटिक डॉक्टर दीपक कुमार, सिस्टर: सविता,नंदिनी, शशि ,मोहित, मुस्ताक, मुकेश ,संदीप शामिल थे। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N