logo

सुदर्शन मंडल को बनाया गया जेल IG, कई IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

project7.jpeg

रांची 

राज्य के कई IAS अधिकारियों को उनके कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। साथ ही एक IAS अधिकारी के तबादले की अधिसूचना भी जारी की गयी है। सुदर्शन प्रसाद मंडल को जेल IG बनाया गया है लेकिन इसके साथ ही वे अपने पूर्व के संगठित अपराध अनसंधान विभाग, रांची के IG पद पर भी बने रहेंगे। इस कड़ी में अरवा राजमकल को नगर विकास और आवास विभाग, रांची के साथ सचिव विभाग का सचिव व जुडको के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इन प्रभारों के साथ वे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्य एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, रांची के सचिव पद भी बने रहेंगे। 

शशिरंजन को खान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार 
वहीं, अधिसूचना के मुताबिक शशिरंजन को खान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी के साथ वे अपने पहले के पद निदेशक झारखंड औद्योगिक विभाग विकास प्राधिकार जियाडा के पद पर भी बने रहेंगे। IAS सुशांत गौरव को उद्योग विभाग के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही वे निदेशक खेलकूद के पद भी बने रहेंगे। आईएएस भोर सिंह यादव का तबादला कर दिया गया है। उनको निदेशक भू अर्जन, भी अभिलेख व परिमाप झारझंड रांची का पद सौंपा गया है।