logo

रांची : राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी सोनी टोप्पो की आकस्मिक निधन, संघ नेे जताया शोक

931.jpg

रांची :

राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी सोनी टोप्पो की आकस्मिक निधन हो गई। सोनी काफी दिनों से बीमार थीं। उनके निधन पर रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारी-सदस्यों ने सोमवार को लीची बागान प्रांगण सेक्टर-2, धुर्वा में शोक प्रकट किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सोनी टोप्पो कई वर्षो तक जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रांची जिला का नाम रोशन की थी। प्रशिक्षक सह रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने कहा कि राज्य में इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वरीय खिलाड़ी विवेक कुमार, बिजय पॉल तिर्की, मुकेश कुमार, भरत कुमार, डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के सभी खिलाड़ी एवं रांची जिला के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन व्रत कर शोक प्रकट किया। आत्मा को शांति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।