logo

दिल्ली में CM शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो, रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

ajsu222.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार का गठन किया है, जिसके तहत रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुरुवार को दिल्ली में भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री परिषद के अन्य सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शपथ ग्रहण समारोह उपस्थित होकर उन्होंने नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में सुदेश महतो ने उम्मीद जताई कि नई सरकार दिल्ली के आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा करते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित प्रयास करेगी।

सुदेश महतो ने कहा कि नई सरकार का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना है, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आए और राजधानी के विकास को नई गति मिले। इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने कहा कि वह दिल्ली की जनता के विश्वास और समर्थन का पूरा सम्मान करेंगी और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी।

Tags - sudesh mahto ajsu delhi cm rekha gupta bjp news ajsu news hindi news jharkhand delhi news hindi ajsu news