logo

शपथ ग्रहण मे शामिल हुए सुदेश महतो, शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

sude011.jpg

रांची 

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो कोलकाता में एनडीए नेताओं के साथ मंच पर उपस्थित रहे और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इससे पहले समारोह स्थल पहुंचने पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वयं आत्मीयता एवं गर्मजोशी के साथ महतो का स्वागत किया। महतो  ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं समृद्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और नया बंगाल बनेगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

Tags - Sudesh Mahato swearing in congratulated Shubhendu Adhikari ranchi