logo

सुदेश महतो ने परिवार के साथ मनाया सोहराई, गोवर्धन पूजा के अनुष्ठान में लिया हिस्सा 

sudesh_sohrai.jpg

रांची 

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के घर में सोहाराई पूजा और गोवर्धन पूजा का अनुष्ठान किया गया। इसमें सुदेश महतो ने पत्नी नेहा महतो और माता देवकी देवी के साथ विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। दोनों त्योहारों के लिए आयोजन महतो के लगाम, सिल्ली स्थित घर में किया गया। इसमें महतो परिवार के अलावा गांव के अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। इन दोनों पर्व में नई फसल और पशुधन की कामना की जाती है। 

दिवाली के दूसरे दिन से शुरू हो जाता है आयोजन 
बता दें कि झारखंड में सोहराय पर्व दिवाली के दूसरे दिन से शुरू हो जाता है। यह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई दिनों तक चलता है। कहीं-कहीं ये पर्व पांच दिनों तक चलता है। सोहराई पर्व का संबंध सृष्टि की उत्पति से जुड़ा है। इसमें प्रकृति की पूजा की जाती है। वहीं सोहराई के अवसर पर पारंपरिक क्रिया-कलापों को प्राथमिकता दी जाती है। इसी के साथ गोवर्धन पूजा का भी खास महत्व है। गोवर्धन पूजा में घर की लक्ष्मी मानकर गाय की पूजा की जाती है। सुदेश के घर में इन दोनों पर्व का आयोजन हर साल भव्य पैमाने पर किया जाता है।