logo

दिल्ली में सुदेश महतो ने हिमंता विस्वा सरमा से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

ेह््ो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा से मुलाकात की है। यह मुलाकात दिल्ली में हुई है। इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर तस्वीर साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि "नई दिल्ली में असम के माननीय मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी आदरणीय श्री हिमंता विस्वा सरमा जी से मुलाकात की। इन दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई"। 


बता दें कि हिमंता विस्वा सरमा झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी बनाए हैं। इनदिनों उनका कई बार झारखंड आना जाना हुआ। वह झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए आते रहते हैं। इसी बीच सुदेश महतो ने उनसे दिल्ली में मुलाकात की है जिसके कई अहम मायने हैं। यह कह सकते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस मुलाकात में काफी आवश्यक विचार विमर्श हुआ होगा। आजसू पार्टी को दी जाने वाली सीटों को लेकर भी चर्चा हुई होगी। 

Tags - Sudesh Mahato Sudesh in Delhi Himanta Viswa Sarma Sudesh met HimantaSudesh Mahato met Himanta