logo

सुदेश महतो पहुंचे भूपल साव के श्राद्धकर्म में, पंडरा में हुई थी नृशंस हत्या

SUDESH55.jpg

रांची
आजसू प्रमुख एवं उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो आज शाम आजसू नेता स्व भूपल साव के श्राद्धकर्म में शामिल होने हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड स्थित पैतृक ग्राम बेंगवरी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों आजसू पार्टी के रातु प्रखंड,रांची के उपाध्यक्ष भूपल साव की पंडरा में नृशंस हत्या कर दी गई थी। उनके साथ बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, संजय मेहता, भरत कांशी, चिंटू मिश्रा, विजय साहू, परमेश्वर महतो, हेमलाल महतो, संजय यादव, पंकज साहा, भोला महतो आदि नेता भी मौजूद थे। सुदेश महतो ने स्व भूपल साव की माता समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा आजसू परिवार उनलोगों के साथ खड़ा है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम जनता का जीवन सुरक्षित नहीं है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest