logo

खूंटी : हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते, केवल वोट की नहीं हम देश की बात करते हैंः सुदेश महतो

KHUTTA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हुआ है। इस दौरान आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिरसा जी के जीवन को और उनके जीवन को वृतातं को मॉडल मानकर पीएम ने देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया। झारखंडियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया। मैं एक घटना बताना चाहता हूं घटना पहला क्षेत्र नहीं है। पॉलिटिकल पार्टी यहां आती है। राजीव गांधी खुद गाड़ी चलाकर यहां आये थे। पीएम के रूप में यहां आना और मतदाताओं को आकर्षित करना मकसद था। पीएम मोदी झारखंड के नामचीन चेहरों को देशभर में स्थापित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने हमारा मान बढ़ाया। यही अंतर है। कांगेस और बीजेपी में। 55 साल तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस के बारे में वोटर्स को विचार करना होगा। 10 साल से शासनकाल का काम यूं ही चर्चा का विषय नहीं है। 


गली-गली में मोदीजी के दीवानें हैं
आज गली-गली में मोदीजी के दीवानें हैं। ये दीवाने ऐसे नहीं है। वर्षों बाद देश को ऐसा नेता मिला जो विश्व पटल पर देश का नाम उज्जवल कर रहा है। चुनाव का महत्व है। पीएम चुनने का चिुनाव है। वोटर्स का नजरिया अलग होना चाहिए। विधानसभा में चुनाव अलग होगा। कई लोग इस देशव्यापी बहस को पंचायत में लाने का काम कर रहे हैं। लोग पूछते हैं कि सांसद यहां आये। सांसद को जिस उद्देश्य के लिए चुना गया। केंद्र में झामुमो के लोग मंत्री बने लेकिन प्रदेश में छाप नहीं छोड़े। वे दावा नहीं कर सकते कि काम नहीं किया। लेकिन सौभाग्य है कि खूंटी के जनप्रतिनिधि को मौका मिला। कृषि और जनजातीय मंत्री बनाया गया। 


एनडीए देश की बात करती है
2 दिन पहले राहुल गांधी आये। कहा कि सरना धर्म कोड लागू करेंगे। मैं कांग्रेस के मेनिफेस्टो पढ़ा। मैं जानना चाहता था कि क्या वाकई में ऐसा है। घोषणापत्र में इसका जिक्र नहीं किया गया था। एनडीए केवल वोट की बात नहीं करती। हम देश की बात करते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति हम नहीं करते। धर्म और जाति आधारित राजनीति विपक्ष करता है। इस प्रदेश को भी तुष्टिकरण में झोंकना चाहते हैं। जयपाल सिंह मुंडा का संबोधन के आधार पर हम शासन स्थापित करना चाहता हूं।

मैं पूछता हं कि जानजातीय विकास का आपका मानक क्या है। धरातल पर बदलाव या परिवार का भला। प्रधानमंत्री जनजातीय विकास का दूरगामी पयास कर रहे हैं। प्रदेश के कई मसले हैं। सामाजिक हैं। कुर्मी हैंष। घटवाल का हो सकता है। हम इसका हल चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे नेता इन समस्याओं का समाधान करेंगे। लेकिन हमें अभी भारत बनाने का उद्देश्य होना चाहिए। भ्रम से बाहर आइये। विपक्ष कभी निर्माण का नहीं सोच सकता। अर्जुन जी को जिताइये।

Tags - Sudesh Mahato Khunti Sudesh Mahato Amit Shah Program Khunti Khunti News