logo

अंबेडकर जयंती पर बोले सुदेश महतो, समाज को उनके आदर्शों की जरूरत

ुिरुरपरकरपकर.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बाबा साहेब की जयंती पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने अंबेडकर पार्क, सिल्ली स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने कहा बाबा साहेब वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबा साहेब ने समाज में वर्ग के विभाजन को तोड़ सबको संविधान में समान अधिकार दिया है। 

बाबा साहेब के मार्गदर्शन की जरूरत
सुदेश महतो ने कहा कि आज लोगों को उनके कथन और मार्गदर्शन को अपनाने की जरूरत है। आज भी समाज का एक बड़ा तबका अपने अधिकारों से वंचित है। शोषितों, वंचितों को उनका हक व अधिकार मिले यह हमारी प्राथमिकता है।  

संविधान निर्माण व समाज सुधार में उल्लेखनीय योगदान
सुदेश महतो ने कहा कि आज देश के लिए बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। संविधान निर्माण व समाज सुधार में उनके द्वारा किए गए प्रयासों को कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Tags - AMBEDKAR JAYNTI SUDESH MAHTO AJSU JHARKHAND TOP JHARKHAND NEWS