logo

झामुमो कहता है  झारखंड झुकेगा नहीं, हमारा नारा- राज्य लुटेगा नहीं; गिरिडीह में बोले सुदेश महतो

a450.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, गिरिडीह:

धनबाद के तोपचांची स्थित मदेडीह स्टेडियम में आयोजित गिरिडीह लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो का नारा है, झारखंड झुकेगा नहीं वहीं, हमारा नारा है झारखंड लुटेगा नहीं। सुदेश महतो ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि उनकी लूट और झूठ का सिलसिला अब खत्म करना है। सुदेश महतो ने कहा कि संयुक्त बिहार में जब आंदोलनकारियों पर लाठियां चलती थी तब भी जेएमएम उसी कांग्रेस- आरजेडी के साथ मिल कर झारखंड के लूट में शामिल था और आज भी  लूट जारी है। 

नवनियुक्ति पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। मौके पर कोंग्रेस और जेएमएम के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा आजसू का दामन। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों, गलत नीतियों और अराजकता के चलते राज्य में निराशाजनक माहौल है। ऐसे अराजकता से राज्य को बाहर निकालने में पार्टी के कार्यकर्ता की भूमिका पर सबकी नजर है। 

पलायन, विस्थापन और रोजगार सबसे बड़ा सवाल
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि विस्थापन, पलायन रोजगार नौकरी बड़ा सवाल है लेकिन सरकार ने साढे 4 साल तक इन विषयों पर अपने वादे के अनुरूप एक भी काम नहीं कर सकी। प्राकृतिक संसाधनों की लूट के साथ राज्य में नौकरशाही हावी  है। उन्होंने कहा कि यह साल राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। सभी मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। सांगठनिक मजबूती और जनता के विश्वास के साथ आगे बढ़ें।

 

चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं
इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों से गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। उनका स्वर्णिम कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा है। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े बड़े बड़े काम किए जिनमें से विस्थापन ट्रिब्यूनल उनके प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। इसके अलावा रेलवे, सड़क समेत अन्य मूलभूत आवश्यकताओं और आधरभूत संरचनाओं को भी सुदृढ़ करने का भी काम हुआ है। इन सभी कामों को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता और आने वाले चुनावों में जीत सुनिश्चित करें। 
सम्मेलन में गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिला के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, तीनों जिला कमिटी, तीनों जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारी शामिल हुए।

आजसू के कार्यक्रम में कई गणमान्यों ने हिस्सा लिया
जेएमएम से हेमंत तांती, निखिल कुमार,फलंदर रविदास, मनोज रजक, मनोज कुमार, संतोष चौधरी, अखिलेश्वर हरि, धनेश्वर लक्ष्मण, अमित, अनिल, सूरज, मोहन, कंचन, प्रताप ,बिंदु ,छमिया, देखिया, सरिता, निखिल, जितेंद्र,श्रवण, गौतम, विनोद, दीपक, शंकर, वीरू ,विष्णु, राजेश कुमार पासवान, आनंद कुमार। कांग्रेस से संजय हरि, दुर्गा रजक, गौतम शर्मा, सुनील सिंह, भोला भट्टाचार्य, बीजू महतो, राजेश पासवान और सुखराम मुर्मू , प्रकाश मुर्मू, ऋतुराज मुर्मू, रीमा कुमारी, साजन मुर्मू, अरुण मुर्मू, अनिल मुर्मू, दीपक कुमार, अनु रजवार, पवन कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।