logo

दोहन नहीं, राज्य का नव-निर्माण होना चाहिए राजनेताओं का उद्देश्य- सुदेश महतो

a249.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, लातेहार:

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने लातेहार विधानसभा के जालिमखुर्द, जगतारनपुर और बाजारटांड़ में आयोजित संकल्प सभा में कहा कि राजनेताओं का उद्देश्य राज्य का दोहन नहीं बल्कि उनका उद्देश्य राज्य का नवनिर्माण होना चाहिए। झारखंड में सरकार अपनी मौजूदगी का अहसास जनता को नहीं करा पाई है। लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं कर पाने वाली सरकार जनता के साथ न्याय नहीं कर सकती और न नहीं राज्य को आगे ले जा सकती है। मौके पर राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा देवी यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने ग्राम सभा की तिलांजलि दे दी है। जमीन के नीचे की खनिज संपदा पर सबकी नजर है, पर जमीन के ऊपर के लोगों की चिंता किसी को नहीं है। यही वजह है कि गांव के लोग दुःखी हैं। हर सुविधा शहर को पहले और गांव को बाद में मिला है। गांव की समस्या को समझने और जीने वाला गांव का लीडर चाहिए। 

लातेहार की किस्मत बदलने वाला चाहिए!
लातेहार को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का मकसद जगह भरना नहीं लातेहार की किस्मत बदलने वाला प्रतिनिधि चाहिए। लातेहार जिले के विकास के लिए किसी के पास रोडमैप नहीं। अधिकारी भी यहां नहीं रहना चाहते हैं। साल हुआ या नहीं उन्हें ट्रांसफर चाहिए। लातेहार तो नक्शे पर है लेकिन लातेहारवासियों का दर्द इस नक़्शे पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज विद्यालय में शिक्षक नहीं हैं, अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी है इस कुव्यवस्था से सरकार ने सबसे अधिक एससी, एसटी और ओबीसी समाज का नुकसान किया है।

 

सुदेश महतो का हुआ भव्य स्वागत
संकल्प सभा में शामिल होने रांची से लातेहार जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजूपाड़ा, कुडू, चंदवा आदि जगहों पर पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, सुबोध प्रसाद, नीरू शांति भगत, , लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अमित पांडेय, अनिता साहू, सतीश कुमार, बिकेश शुक्ला, अंजू महली, ओम भारती, इम्तियाज अहमद नाजमी, उमेश सिंह भोक्ता, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे। 


 

इन लोगों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता
मौके पर पार्टी के नीति एवं सिद्धान्तों से प्रवाभित होकर अजय कुमार गुप्ता, शेषनाथ पांडे, विजय प्रसाद साहू, संजय प्रसाद साहू, गोपाल साव ,रितेश कुमार, वीरेंद्र कुमार साव, मनोज साव ,लखिन्द्र लोहरा, मुकेश साव, मानो देवी, बेबी देवी, संगीता देवी, सुधीर कुमार गुप्ता, अमित भुईया, विजय भुईया, जय प्रकाश भुईया सरिता देवी, सुशीला देवी, मेनका देवी, गफ्फर अंसारी, मो मुस्लिम अंसारी, अलेन नवी, सबीर अंसारी ,मो मौसम, मो फिरदोस, मो जुनैद, विजय रजाक, ऐतवार अंसारी, इसरार अंसारी, सोएब अंसारी, अजाज, साजिद, जावेद, अजाउल, मो समीम रियाज़ अंसारी, समशाद, आज़ाद, ज़ाफिर अंसारी, संतोष कुमार, निरंजन, श्रवण, प्रदीप ठाकुर, रामचंद्र पासवान, छूटन उरांव, सीताराम प्रजापति, सोनू गुप्ता, धरमु, कुंडल, मानु, इंद्रावती देवी शारदा देवी, सुमित्रा देवी ,अनिता देवी ,चिंता देवी, सुमित्रा देवी, समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा।