logo

हेमंत सरकार से धोखा खाये युवा सड़कों पर भटक रहे, नियोजन नीति पर हुई वादाखिलाफी- सुदेश महतो

a777.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

आजसू पार्टी के सुप्रीम लीडर सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्यवासियों का विश्वास तोड़ा है। जनादेश के साथ धोखाधड़ी की है। सरकार पर विश्वास करने का समय अब खत्म हो गया। और मतलब भी नहीं। यह समय और मौका इन्हें इनकी वादाखिलाफी का जवाब देने का है। उन्होंने कहा कि स्थापित सरकार ने यूथ को धोखा दिया है। धोखा खाए हुए नौजवान सड़कों पर भटक रहें है और अपने भविष्य के लिए चिंतित है। सरकार ने रोजगार मेला लगाकर जिन युवाओं को नौकरियां दी वो युवा अब कहां हैं इसका हिसाब सरकार को देना चाहिए। 

नियोजन नीति पर छले गये युवा!
सुदेश महतो ने कहा कि नियोजन नीति को लेकर झारखंडी युवा छले गए हैं। सरकार का नियत उजागर है। इसके बाद भी कभी 30 हजार कभी 40 हजार नौकरियां देने के वादे किए जा रहे हैं। 

पूर्व IAS राजीव कुमार आजसू में शामिल
पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार परिणाम नहीं देती है तो जनता को निराशा होती है। समाज के हर वर्ग के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। आज प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन में आने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार जी का पार्टी में स्वागत है। इन्होंने बतौर प्रशासनिक अधिकारी बेहतर कार्य किए हैं। राजीव झारखंड को समझने वाले अधिकारी रहे हैं। इनके अनुभव का लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा। 

मिलन समारोह में इन लोगों ने की शिरकत
पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएएस राजीव कुमार ने कहा कि आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के विकास के प्रति सोच और झारखंडी विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूं। इस अवसर पर मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, आशुतोष तिवारी, आदिल अजीम, हरिश कुमार इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
 

Tags - Sudesh MahtoHemant SorenJharkhand GovernmentJharkhand News