logo

Ranchi : सुदेश महतो ने JMM से की अपील,कहा- द्रौपदी मुर्मू को खुले दिल से दीजिए समर्थन

SUDESH.jpg

रांचीः
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के लिए यह बेहद ही गौरवपूर्ण बात है कि  झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अब राष्ट्रपति के उम्मीदवार भी हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य पार्टियों से आग्रह किया है कि वह भी झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। सुदेश महतो ने कहा कि यह झारखंड के लिए बेहद ही गौरवान्वित करने वाली बात है कि एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है। 


खुले दिल से करे सर्मथन 
उन्होंने बाकी पार्टियों से अपील की है कि वह अपने उम्मीदवारी वापस ले ले और द्रौपदी मुर्मू का खुले दिल से समर्थन करें। सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह किसी ने सोचा नहीं था कि एक आदिवासी चेहरा को राष्ट्रपति की उम्मीदवारी दी जाएगी लेकिन हमारे पीएम ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए दौपद्री मुर्मू को एनडीए की तरफ से उम्मीदवार बनाया यह पूरे राज्य के लिए खुशी की बात है। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी चेहरा हैं जो पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए रेस में है। अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीत जाती हैं तो भारत के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई आदिवासी राष्ट्रपति बनेगा।