द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी को आक्रमक होने का नैतिक अधिकार नहीं, अपने रिश्तेदारों से इस्तीफा ले और जनता से माफी मांगे। छात्र आंदोलन को लेकर विधानसभा में हो रहे हंगामें के बीच मंत्री सुदिव्य सोनू ने बीजेपी पर हमला बोला है उन्होंने बोला है कि पहले और दूसरे जेपीएससी का क्या हाल हुआ है। इन नेताओं के रिश्तेदारों ने नौकरी पाई। ये पब्लिक डोमेन पर है और झारखंड की जनता इससे वाकिफ है। पहले उन्हें अपने रिश्तेदारों से इस्तीफा लेना चाहिए 
सरकार छात्रों की मांग को लेकर गंभीर
उन्होंने कहा कि छात्रों की सरकार शुक्रगुजार है कि उन्होंने वार्ता के लिए अपनी सहमति दी है। सरकार छात्रों की मांग को सहानुभूति पूर्वक ना सिर्फ सुनेगी बल्कि उसका हल भी निकालेगी। आज वार्ता संभावित है और हम छात्रों की मांग को लेकर संवेदनशील हैं। सरकार की इस तत्परता पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इसबात को कहा है कि जांच एजेंसी को बिना नेमप्लेट या जगह देखे अपनी जांच को पूर्ण करना है। सरकार हर हाल में दूध का दूध और पानी का पानी रखने में विश्वास रख रही है।