logo

सुदिव्य सोनू हेमंत सरकार के चौथे झारखंड के पांचवें मंत्री जिनका असामयिक निधन हुआ

सुदिव्य सोनू हेमंत सरकार के चौथे झारखंड के पांचवें मंत्री जिनका असामयिक निधन हुआ

द फॉलोअप, रांची

हेमंत सोरेन सरकार में सुदिव्य कुमार सोनू नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के अलावा पर्यटन, कला संस्कृति और खेलकूद मंत्री थे। वह हेमंत सोरेन की सरकार के चौथे मंत्री रहे, जिनका आज निधन हो गया। हेमंत सोरेन के पिछले कार्यकाल 2019 से 2024 के दौरान सबसे पहले बेरमो से विधायक रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हुआ। राजेंद्र प्रसाद सिंह का लंबे इलाज के बाद 20 मई 2020 को दिल्ली में निधन हो गया था। उस समय वह विधायक थे। उससे पहले वह हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। उनकी उम्र लगभग 75 वर्ष थी। हेमंत सोरेन सरकार से पूर्व सबसे पहले जदयू कोटे के मंत्री रमेश सिंह मुंडा का निधन हुआ था। एक फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान नक्सली हमले में उनका निधन हो गया।

राजेंद्र प्रसाद सिंह के बाद मधुपुर से विधायक और मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी का 3 अक्तूबर 2020 को निधन हो गया। हाजी हुसैन अंसारी हेमंत सोरेन सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। उनकी उम्र लगभग 73 वर्ष थी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिछले ही कार्यकाल में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री जगन्नाथ महतो का 6 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। उस समय वह मात्र 57 वर्ष के थे। जगरनाथ महतो को कोविड के दौरान फेफड़े का संक्रमण हुआ था, जिसके बाद उनके फेफड़ों को गंभीर और स्थायी नुकसान पहुंचा था। डॉक्टरों के अनुसार संक्रमण के कारण फेफड़ों में फाइब्रोसिस हो गया और फेफड़े ठीक से ऑक्सीजन का आदान-प्रदान नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद 10 नवंबर 2020 को चेन्नई के MGM Healthcare में उनका दोनों फेफड़ों (bilateral lung) का ट्रांसप्लांट किया गया था। 2023 में उनकी तबीयत फिर बिगड़ी। उन्हें लंग ट्रांसप्लांट के बाद की जटिलताओं के चलते चेन्नई ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट भी आया और 6 अप्रैल 2023 को उनका निधन हो गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वर्तमान कार्यकाल में घाटशिला से विधायक और मंत्री रहे रामदास सोरेन का 15 अगस्त 2025 को निधन हो गया। रामदास सोरेन बाथरुम में गिर पड़े। उन्हें चक्कर आ गया था। इस कारण उनके ब्रेन में गंभीर चोटें आयी। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज रविवार को सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। सुदिव्य सोनू को हार्ट अटैक आने के बाद शनिवार की रात लगभग 2.15 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद सुबह लगभग 4 बजे उनका निधन हो गया।

Tags - Hemant Soren government tenure five ministers demise