द फॉलोअप डेस्क
अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करने की घोषणा के बाद विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भी इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे भारत के लिए खतरा बताया है।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "जब ट्रंप की बात आती है, टैरिफ की बात आती है, तो मोदी जी उनकी तारीफ करते हैं और अब वही टैरिफ लगाकर हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं। पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जबकि हम 18 प्रतिशत एक्सपोर्ट करते हैं। इससे हमें बहुत बड़ा असर पड़ेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "हम आज भी किससे ऑयल खरीदें, राष्ट्र हित के लिए किससे संबंध रखें, या ट्रेड की बातें करें, ये अमेरिका नहीं तय कर सकता। आज हमारे पास इतना लाचार और कमजोर प्रधानमंत्री है, जिसका असर देश की इकॉनमी और जीडीपी पर पड़ेगा। अमेरिका का बढ़ता प्रभाव और दबाव भारत के लिए खतरे की घंटी है। पाकिस्तान, चीन और अमेरिका एक नेक्सस बना रहे हैं, और हम ट्रेड के साथ प्रॉक्सी वार की ओर बढ़ रहे हैं। ये सभी चीजें भारत को देखनी चाहिए और प्रधानमंत्री को चुप्पी तोड़नी चाहिए।"
