logo

लोहरदगा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किया नामांकन

ेदकपग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने नामांकन कर लिया है। नामांकन से पहले उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। बता दें कि लोहरदगा में चमरा लिंडा के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है। इसे लेकर सुखदेव भगत ने कहा है कि अभी विवेक से काम लेने का समय है। चमरा लिंडा ने बिना सोचे-समझे पर्चा भर दिया है। उनसे गलती हुई है। नामांकन के बाद टाउन हॉल मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस जनसभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस प्रभार गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी थीं। 

Tags - Sukhdev Bhagat Lohardaga Sukhdev Bhagat Lohardaga Candidate Lohardaga Seat Sukhdev Bhagat