logo

रांची : 12 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेगी बीजेपी नेता सीमा पात्रा, घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करने का आरोप

seema_patra1.png

रांची:
रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और निलंबित बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा (Seema Patra) को 12 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में लिया गया है। 31 अगस्त (बुधवार) को उन्हें रांची की अरगोड़ा पुलिस (Argora Police) ने गिरफ्तार किया था।  सीमा पात्रा को अशोक नगर (Ashok Nagar) से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सीमा पात्रा पर अपनी नौकरानी सुनीता खाखा (maid sunita khakha) को प्रताड़ित करने व बंधक बनाने का आरोप (allegation of torture and hostage) है। सुनीता फिलहाल रिम्स (RIIMS) में इलाजरत है। सीमा पात्रा के खिलाफ उनकी घरेलू नौकरानी के बयान पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज ही सीमा पात्रा को अदालत में पेश किया जाएगा और आज ही उसे जेल भेज दिया जाएगा।

रांची से भागने की फिराक सीमा पात्रा
रांची पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने सीमा पात्रा के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सीमा पात्रा के ऊपर आईपीसी की धारा 323/ 325/ 346 और 374 लगाई गई है। गौरतलब है कि अपनी ही नौकरानी के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोपों के बाद सीमा पात्रा गिरफ्तारी के डर से फरार हो गई थीं। पिछले 2 दिनों से रांची पुलिस सीमा पात्रा को जगह-जगह तलाश कर रही थी। कई बार संबंधित ठिकानों पर पुलिस ने रेड भी किया था। वह हर बार पुलिस से बचकर निकल जा रही थी। इसी बीच अरगोड़ा पुलिस को यह जानकारी मिली कि सीमा पात्रा सड़क मार्ग से रांची से भागने की फिराक में है। जिसके बाद उसे धर दबोचा गया।

पीड़ित नौकरानी ने लगाए हैं गंभीर आरोप
पीड़ित नौकरानी सुनीता ने आरोप लगाया है कि सीमा पात्रा ने उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा। उसे गर्म तवे से दागा गया। रॉड से सुनीता के दांत तक तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं सुनीता ने जीभ से पेशाब साफ करवाने का भी आरोप लगाया है। जब पुलिस ने सुनीता को रेस्क्यू किया था तो वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। फिलहाल सुनीता को रेस्क्यू कराने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसका रिम्स में इलाज किया जा रहा है। सुनीता की सुरक्षा में 2 महिला सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। मेडिकल फिट होने के बाद पीड़िता सुनीता को कोर्ट में प्रोड्यूस किया जाएगा।

राज्यपाल रमेश बैस ने मामले को गंभीरता से लिया
 इस मामले पर राज्यपाल रमेश बैस ने सेवानिवृत्त भाप्रसे के पधाधिकारी की पत्नी सीमा पात्र द्वारा घर में काम करने वाली युवती सुनीता को प्रताड़ित किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा कि अब तक पुलिस द्वारा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। राज्यपाल ने पुलिस की सुस्ती पर अपनी गंभीर चिंता प्रकट की है।