logo

रांची : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ने के बाद रिम्स में कराया गया भर्ती

Ias_puja_singhal.jpg

रांची:
आईएएस पूजा सिंघल (Pooja Singhal) को मंगलवार देर रात सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी के बाद रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग (Department of Cardiology of RIMS) में जांच के लिए लाया गया। विभाग के एचओडी डॉ प्रकाश कुमार (Dr. Prakash Kumar) की देखरेख में पूजा का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पूजा सिंघल का ECG और ईको जांच किया गया है। फिलहाल रिम्स के पेइंग वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया है। बुधवार यानि आज कुछ पैथोलॉजिकल जांच (pathological checkup) के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूजा सिंघल को होटवार जेल से रिम्स लाया गया है। उनकी जांच के दौरान रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ खुद मौके पर मौजूद रहे।

नहीं मिली जमानत
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मंगलवार को भी जमानत नहीं मिली। उन्हें जमानत के लिये अभी और इंतजार करना होगा। अब जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी। ईडी ने जबाव दायर करने के लिए समय मांगा था। आज ईडी की ओर से प्रति शपथ पत्र दाखिल किया गया। अब दुर्गा पूजा के बाद ही अगली सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की कोर्ट ने मामले की सुनवाई हुई। आपको बता दें कि पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था।


6 मई से कार्रवाई जारी है 
बता दें कि 6 मई को ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के आवास सहित 25 ठिकानों पर छापा मारा था। इस छापेमारी में सीए सुमन कुमार के घर से 19 करोड़ से अधिक कैश मिले थे। पूजा सिंघल के खिलाफ ECIR 03/2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।