द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में हकंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस्ट बस्ताकोला में शुक्रवार को बिजली के खंभे के नीचे नीतीश कुमार का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई है। 
वहीं मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद डीएसपी नौशाद आलम के साथ धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली व अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि किशोर की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या की गई है। .jpg)
पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वायड की टीम बुलाया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं दो संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि नीतीश इस्ट बस्ताकोला में अपने नाना गोपाल साव के यहां रहता था। इसके साथ ही उसकी मां रिंकी देवी, पिता हीरा साव, पुत्र विजय, ओमकार व प्रिंस भी साथ ही रहते थे। इससे पहले ये लोग हीरापुर में रहते थे, लेकिन छह साल पूर्व यह परिवार यहां आकर बसा है।
और अब शुक्रवार को नीतीश का शव उसके घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर मिला है। उसके सिर और नाक में गंभीर चोटें लगी है। जबकि पेट में भी एक जगह जख्म के निशान बने हुए हैं। पूरा चेहरा खून से सना लथपथ था,म जिससे पत्थरों से कूच कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है।