logo

गोड्डा : कस्बा गांव में मदरसे में हुई छात्रा की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

madarsa_maut.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित कस्बा गांव के उम्मूल मोमिन जामिया आयशा लिल बनात मदरसे में एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा की पहचान बिहार के सनोखर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव की रहने वाली 14 वर्षीय अमनुर खातून के रूप में की गई है।
छात्रा की बड़ी मामी सालीफान खातून को सुबह 9 बजे घटना की जानकारी मिली। जब वह मदरसे पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि बच्ची को बिस्तर पर लिटाया हुआ था। सालीफान खातून के मुताबिक, मदरसे में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि रात 10 बजे तक सब कुछ सामान्य था, इसके बाद सभी सोने चले गए। रात के वक्त क्या हुआ, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरू में परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा जा रहा है। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


 

Tags - latest godda news Godda News Updates latest Godda news Godda updates latest godda News Godda news Updates mahagama News updates latest jharkhand news jharkhand News Updates latest Godda News godda news Updates