logo

रांची : स्वर्णरेखा का रौद्र रूप, चुटिया-नामकुम पुल के नीचे महज एक फीट जगह

RIVER.jpg

रांची 
सोमवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश ने राजधानी की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा दिया है। बारिश का असर स्वर्णरेखा नदी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। नदी इस समय उफान पर है और पानी पुल के बेहद करीब पहुंच गया है। चुटिया-नामकुम के बीच स्थित पुल के नीचे अब महज एक फीट के आसपास जगह बची होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में जर्जर हो चुके पुल को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा और नदी का जलस्तर और ऊपर गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।


इस साल पहली बार नदी में दिखा ऐसा उफान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस साल पहली बार स्वर्णरेखा नदी में इतने बड़े पैमाने पर पानी का बहाव देखने को मिल रहा है। सोमवार रात से जारी बारिश के बाद नदी का पानी तेजी से बढ़ा और देखते ही देखते नदी उफान पर पहुंच गई। नदी का तेज बहाव और पुल के नीचे तेजी से घटता फासला किसी बड़े खतरे का संकेत दे रहा है। जर्जर पुल के कारण स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। राजधानी में रात से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन रही है।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Swarnarekha River Chutia Namkum Bridge Ranchi Rain Water Level Jharkhand