logo

सचिवालय संघ की सरकार के साथ वार्ता में नहीं बनी बात, अवकाश जारी रखेंगे संघकर्मी 

jh.png

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
सचिवालय सेवा संघ कर्मचारियों की मांगे पूरी न होने की वजह से संघ अपना अवकाश जारी रखेंगे। दरअसल, बुधवार को सचिवालय सेवा संघ के त्रि-सदस्यीय से विभाग की वार्ता हुई। वार्ता के बाद संघ ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। संघ का मानना है कि कार्मिक के पदाधिकारियों द्वारा संघ की मांगों के संबंध में सरकार के उच्चतम स्तर को भी गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार के तरफ से हमारी मांगों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से सचिवालय संघ अपना अवकाश जारी रखेगी। 

ये हैं सचिवालय सेवा संघ की मांगे

बता दें कि सचिवालय संघ के पदाधिकारी 10 सितंबर से सामूहिक अवकाश पर हैं। प्रोन्नति जैसे कई मांगों लेकर वे अड़े हुए हैं। इतना ही नहीं वे अपना अवकाश लिखित आश्वासन के बाद खत्म करेंगे। लेकिन 11 सितंबर यानी आज के दिन सरकार हुई वार्ता में उनकी मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिला।

संघ की विभिन्न मांगे हैं, जिनमें संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव व प्रशाखा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर प्रोन्नति देने को लेकर है। शिशु शिक्षण भत्ता दें और सचिवालय सेवा के मूल कोटि के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग की जा रही है। सचिवालय सेवा के पदाधिकारी व कर्मचारी की लंबे समय से प्रोन्नति रुकी हुई है, जिसे अविलंब शुरू की जाए। प्रशाखा पदाधिकारी के पदों पर भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति का लाभ मिले। प्रशाखा पदाधिकारियों को अकार्यात्मक वेतनमान की स्वीकृति दी जाये। अंत में सचिवालय सेवा के उप-सचिव एवं संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर बहाली की जाए.

Tags - jharkhand SecretariatSecretariat Union jharkhand governmentdemand for promotion