logo

अजब-ग़ज़ब : नशे की लत का विरोध किया तो टाटा मोटर्स के कर्मी ने फूंका अपना ही आशियाना, जानिए पूरा मामला! 

e198af94-cfc6-4edd-9dcd-dc736b49e180.jpg

जमशेदपुर: 

जमशेदपुर में एक सिरफिरे ने अपने ही घर में आग लगा दी। कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में शख्स ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी टाटा मोटर्स का कर्मचारी है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना टेल्को थाना7ेत्र अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर-17 स्थित क्वार्टर नंबर 2/7 का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि घटना के वक्त आरोपी सुरेश नशे में था। 

नशा करके घर आया था सुरेश शर्मा
आरंभिक जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात टाटा मोटर्स का कर्मचारी सुरेश शर्मा नशे की हालत में घर पहुंचा था। परिवार के लोगों ने उसके नशा करने का विरोध किया। इस बात से नाराज सुरेश ने पत्नी और बच्चों को पीटा। इसके बाद क्वार्टर में आग लगा दी। पत्नी ने ही घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की गाड़ियों त्वरित मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी सामान जल चुका था। 

पड़ोसियों की सहायता से बच गया सामान
कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों की सहायता से आग भड़कने से पहले ही काफी सारा सामान बाहर निकाल लिया गया था जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश को पहले से ही नशे की लत है। वो अक्सर नशे की हालत में घर आता है। पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता है। शनिवार को भी यही हुआ था। गुस्साये कर्मचारी ने घर में आग लगा दी। पत्नी औऱ बच्चों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पड़ोसियों ने भी मदद की।