logo

टाटा स्टील के 128 साल होने पर बड़ा ऐलान, अगले 5 सालों में 4 लाख नई नौकरियां, 11 हजार करोड़ निवेश करने की तैयारी

टाटा1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के जमशेदपुर में टाटा समूह ने रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा की है। समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि  टाटा स्टील के 128 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने आने वाले पांच सालों में चार लाख नई नौकरियां देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि टाटा समूह में तेजी से विस्तार हो रहा है और नई परियोजनाओं के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं में भी बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है।  इसी विस्तार के कारण आने वाले समय में बड़ी संख्या में कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह के विभिन्न सेक्टरों में  जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अन्य कंपनियों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टाटा समूह लगातार नई तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार कर रहा है।  पिछले पांच वर्षों में टाटा समूह ने कर्मचारियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी की है। वर्तमान में यह आंकड़ा 11 लाख से अधिक है, जो अगले पांच से छ: सालों में बढ़कर 15 लाख तक हो जाएगी। समुह के चेयरमैन इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत की, जिसमें कहा गया कि टाटा स्टील ग्यारह हजार करोड़ रूपये का निवेश करने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि टाटा स्टील के नीदरलैंड प्लांट में विकसित हिसारना टेक्नोलॉजी को हम ला रहे हैं। इसके लिए फ्लैट प्रोडक्ट, लॉन्ग प्रोडक्ट और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट पर काम चल रहा है।

Tags - Tata Steel 128 years Tata Group jobs announcement 4 lakh jobs Tata Group Tata Steel investment Jharkhand N Chandrasekaran statement Tata Group expansion India Tata Steel Jamshedpur news Tata Motors Tata Power TCS jobs Tata Group employment plan J