logo

टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

md.jpg

द फॉलोअप डेस्क

टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही टाटा समूह, उद्योग जगत और शहर के सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ऋतुराज सिन्हा का जाना संगठन के लिए बेहद अपूरणीय क्षति है। हमने एक दूरदर्शी, विनम्र और अत्यंत प्रतिबद्ध नेतृत्वकर्ता को खो दिया है। 

सिन्हा पिछले कई महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे, बावजूद इसके वे कार्यों और जिम्मेदारियों से जुड़े रहे। उनके नेतृत्व में डस्टबिन में चिप और क्यूआर आधारित कचरा प्रबंधन प्रणाली, प्लास्टिक वेस्ट के पुन: उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण नगरीय सेवाओं और नवाचार आधारित परियोजनाओं को नई दिशा मिली।

सहकर्मियों के अनुसार, ऋतुराज सिन्हा अपने सरल स्वभाव, सुगम संवाद और प्रेरणादायक नेतृत्व शैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने संगठन में पारदर्शिता, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी। उनके निधन की खबर पर कर्मचारियों ने कहा कि उनका मार्गदर्शन, उनकी कार्यनिष्ठा और मानवीय दृष्टिकोण लंबे समय तक याद किए जाएंगे।
सामाजिक संस्थाओं और उद्योग संगठनों ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी ने कहा कि शहर और उद्योग जगत में उनकी भूमिका हमेशा याद की जायेगी। गौरतलब है कि रितुराज सिन्हा के निधन ने उद्योग जगत में एक गहरा खालीपन छोड़ दिया है। उनका नेतृत्व, उनकी दूरदृष्टि और समाज के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jamshedpur news jamshedpur khabar tata steel UISL MD