logo

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी संगोष्ठी, सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

xfnusrtdqe.jpg

द पॉलोअप डेस्क
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में 13 अक्टूबर को शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी की संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज की संगोष्ठी में विभागीय प्राध्यापक डॉ. केदार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों, विद्यार्थियों के गुणों और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, डॉ. सुबोध कुमार सिंह (शिवगीत) ने विभाग की हरियाली, विद्यार्थियों के अनुशासन, आचरण, वेशभूषा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विकास की दिशा में सशक्त बनने की प्रेरणा दी।
अभिभावकों ने विभाग के उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही कुछ संभावित सुधारों के सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) का महत्व बताते हुए अभिभावकों को जागरूक किया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें भी अपने बच्चों पर पर्याप्त ध्यान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षकेतर कर्मियों की अहम भूमिका रही। मंच संचालन शोधार्थी अंजली कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनुपम कुमार ने प्रस्तुत किया।



 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest Jharkhand News Hazaribagh News in hindi latest hazaribagh news hazaribagh news updates hazaribagh u