logo

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में टीम राहुल ने मारी बाजी, 12 प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत 

rahul_team.jpg

रांची:
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries) की 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव (Election of 21 member new executive) में टीम राहुल ने जीत दर्ज की है। रविवार देर रात नतीजों की घोषणा हुई। टीम राहुल के 12 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं किशोर गुट के 6 प्रत्याशी जीते हैं। जबकि 3 सदस्य टीम शैलेंद्र और अन्य गुट के बने हैं।

किशोर मंत्री को सबसे ज्यादा 1910 वोट
बता दें कि रविवार देर रात झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के नई कार्यकारिणी चुनाव के नतीजे घोषित हुए। जिसमें किशोर मंत्री को सबसे ज्यादा 1910 वोट मिले। नई कार्यकारिणी में सबसे अधिक वोट पाने वाले पहले 21 को जगह मिलेगी। बता दें कि इस चुनाव में किशोर मंत्री, आदित्य मल्होत्रा, रोहित पोद्दार, ज्योति कुमारी, परेश गट्टानी, अमित शर्मा, प्रवीण लोहिया, डॉ अभिषेक रामदीन, राम बांगर, शैलेश अग्रवाल, राहुल मारू, राहुल साबू, अनिल अग्रवाल, नवजोत अलंग, विकास विजयवर्गीय, सुनील केडिया, मनीष सर्राफ, सोनी मेहता, रोहित अग्रवाल, नवीन कुमार अग्रवाल, अनीश बुधिया ने जीत दर्ज की है।

राज्यभर से कुल 3500 वोटर
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से राज्यभर से कुल 3500 वोटर है।  21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव में कुल 57 उम्मीदवार थे। इनमें से 21 सर्वाधिक मत पाने वाले उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। विजयी सदस्य फिर इन 21 में से कार्यकारिणी में चैंबर के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य पदों के लिए नामों का चयन करेंगे।